लखनऊ। भाजपा पार्षद रंजीत सिंह ने शहर में सड़क पर इधर-उधर रखीं 51 हजार मूर्तियों को उठाकर उनका गोमती तट पर झूलेलाल घाट के निकट विधिवत भू विसर्जन किया। इसके लिए उन्होंने 22 अक्तूबर को 15 दिन का अभियान शुरू किया था जो बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। पार्षद ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अभियान चलाया। इसमें उनकी स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने भागीदारी निभाई। साथ ही प्रहलाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद पीएन सिंह, राकेश जायसवाल आनंद वर्मा सुनील तिवारी आदि ने सहयोग किया।