पार्षद ने पिस्टल तानने का लगाया आरोप
आलमबाग। आशियाना के शारदा नगर वार्ड के भाजपा पार्षद हिमांशु आंबेडकर ने कुछ युवकों पर पिस्टल तानने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पार्षद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:15 बजे वह रतनखंड स्थित अपने कैंप कार्यालय में थे। तभी छह लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने उन पर पिस्टल तान दी। वह जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। घटना से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ आशियाना थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया है।