फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लखनऊ में मिला कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज, लोकबंधु अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Mar 2020 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज की पहचान की गई। उसे आननफानन में शहर के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि फैजाबाद के रुदौली तहसील का रहने वाला रुखसार खान दुबई से लौटा था। लखनऊ एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए।

आननफानन में उसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रुखसार नौकरी के सिलसिले में फरवरी में दुबई गया था।

लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि युवक की स्वास्थ्य जांच में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। आइसोलेशन वार्ड में पूरी जांच व निगरानी की जा रही है। जांच की रिपोर्ट देर शाम तक आ जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें