फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: निशुल्क होते ही सात गुना बढ़ा कोरोना के एहतियाती खुराक का ग्राफ, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 17 Jul 2022 02:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

15 जुलाई से निशुल्क टीकाकरण शुरू होने के बाद एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां हर दिन औसतन 10 हजार टीके लगते थे, वहीं दो दिन से यह आंकड़ा करीब 70 हजार पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक निशुल्क होते ही इसे लगवाने वालों की संख्या सात गुना बढ़ गई है। पहले जहां हर दिन औसतन 10 हजार टीके लगते थे, वहीं दो दिन से यह आंकड़ा करीब 70 हजार पर पहुंच गया। इसे देखते हुए सभी जिलों के टीकाकरण प्रभारियों को पांच दिन का अतिरिक्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के 14.43 करोड़ से अधिक लोग दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें करीब 75 फीसदी एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं। इनमें से 14 जुलाई तक 37 लाख को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। 15 जुलाई से निशुल्क टीकाकरण शुरू होने के बाद एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

शुक्रवार को जहां 74 हजार लोगों ने एहतियाती खुराक ली, वहीं शनिवार को 60 हजार से अधिक लोगों ने एहितियाती खुराक ली। हालांकि इस दिन महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण भी होते हैं, इससे कोविड टीकाकरण का ग्राफ कम रहता है। फिलहाल एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टीके की जरूरत पर तत्काल मुख्यालय को सूचना भेजें। 
विज्ञापन


राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि टीके की पर्याप्त व्यवस्था है। अब पहले से करीब सात गुना अधिक जरूरत पड़ रही है। सोमवार से यह आंकड़ा 10 गुना से भी अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें