फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार माह बाद मिला कोरोना मरीज, सीएचसी में बढ़ी सतर्कता

Tue, 28 Mar 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जिला अस्पताल में मरीज की कोरोना की जांच करता स्वस्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में करीब चार महीने तक शांत रहने के बाद सोमवार को कोरोना ने फिर दस्तक दी। एम्स की प्रयोगशाला की जांच में भदोखर क्षेत्र के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पैर में सड़न होने व कोरोना संक्रमित होने पर मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके विपरीत कोरोना की जांच थमकर तीन सौ से चार सौ रोजाना हो गई है। संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले की सभी 18 सीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पिछले साल नवंबर माह तक कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। दिसंबर माह से अब तक कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं हुआ। भदोखर क्षेत्र के एक व्यक्ति को एसजीपीजीआई में इलाज कराने के लिए जाना था। इसी कारण मरीज की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एम्स भेजा गया। जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला। रिपोर्ट आने के बाद युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस समय कोरोना की जांचें कम हो रही हैं, जबकि कोरोना के समय चार से लेकर पांच हजार तक जांचें होती थीं। साथ ही सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट करके ओपीडी में लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं। सभी को क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना मरीजों के लिए 50 बेड का वार्ड तैयार
जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में 50 बेड का कोरोना वार्ड पहले से ही तैयार है। इसी वार्ड में इन्फ्लूएंजा एल3एन2 के मरीजों को भी भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. बीआर यादव का कहना है कि कोरोना वार्ड पूरी तरह से तैयार है। मरीज के आते ही भर्ती करके इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ओपीडी 2000 के पार

ठंड से गर्मी में बदलते मौसम के साथ खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द के साथ साथ दस्त, उल्टी, निमोनिया के लक्षण वाले मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 2000 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। दवा काउंटर से लेकर परचा काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। प्रयोगशाला में जांच करवाने के लिए भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी बढ़ने के कारण ओपीडी कक्षों के बाहर भी लोगों को परेशान होना पड़ा। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में दवा आदि के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। मरीजों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होगी।

ये बरतें एहतियात
ठंडा पानी न पिएं, एसी-कूलर न चलाएं
रोज दो लीटर से ज्यादा पानी पिएं और पौष्टिक भोजन करें। कटे-फटे एवं खुले में रखे फल न खाएं, साफ-सफाई पर ध्यान दें। जुकाम-बुखार ज्यादा हो तो कोरोना की जांच जरूर कराएं।

कई महीने बाद कोरोना का एक केस मिला है। मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों के इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें