लखनऊ। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती हरदोई निवासी मरीज की शनिवार शाम मौत हो गई। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि उन्हें वायरल एन्सेफेलाइटिस की समस्या थी। इस बीमारी में संक्रमण का असर दिमाग तक हो जाता है। हरदोई के करीम नगर निवासी 55 साल के व्यक्ति को 6 जून को ही हरदोई से रेफर किया गया था। मालूम हो कि राजधानी के नौ मूल निवासियों की मौत हो चुकी है। जबकि अगल-बगल के जिलों के छह लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि ज्यादातर कोरोना के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।