गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरूर थमी है, लेकिन संक्रमितों केे मरने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों तक कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, लेकिन बुधवार को कोरोना संक्रमण से तीन मौतें र्हुइं। गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई। 14 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि आठ लोग कोरोना संक्रमण से अस्पतालों व होम आइसोलेशन से बाहर निकल चुके हैं। गुरुवार को चार अस्पतालों में भर्ती चार कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं, आठ लोग ठीक हुए हैं। अभी जिले में कोरोना के 118 लोग सक्रिय मरीज हैं। संवाद