152 मरीज मिले, साढ़े पांच माह में संक्रमण दर सबसे कम
नए साल में कोरोना का असर भी काफी कमजोर दिखा है। शुक्रवार को संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरकर 152 पर पहुंच गया। इससे पहले 14 जुलाई को इतने मरीज मिले थे। फर्क यह है कि 14 जुलाई को संक्रमण की दर 13.78 फीसदी थी, जो शुक्रवार को 1.77 पाई गई है। करीब साढे़ पांच माह बाद संक्रमण की दर निचले स्तर पर है। फिलहाल राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 78443 हो गई है। शुक्रवार को 253 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। अब तक राजधानी में 1114 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल एक्टिव केस 2768 है। सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 7766 लोगों के नमूने लिए गए हैं।