ट्रांसफार्मर से चुराया गया तेल व कॉपर।
मलिहाबाद। मलिहाबाद थाने के मुजासा गांव के निकट शुक्रवार रात नहर के पास रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने कॉपर व ऑयल चोरी कर लिया। इससे 400 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई है। अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। दो माह में इससे पहले 17 दिसंबर को अहमदाबाद कटौली व 28 दिसंबर को मिर्जागंज, केवलहार से कॉपर व ऑयल चोरी हो चुका है।