फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ऑटो में सिपाही ने की यूपी-100 की अफसर से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Thu, 06 Sep 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर में यूपी-100 की कम्युनिकेशन अफसर से चलती ऑटो में सिपाही ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर रात पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोप संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


यूपी-100 में कम्युनिकेशन अफसर केपद पर तैनात युवती बुधवार शाम को पॉलीटेक्निक चौराहे से फन मॉल की तरफ ऑटो से जा रही थी। उसके बगल में  सीआरपीएफ का सिपाही जो विभूति खंड में तैनात है, बैठा था। सिपाही ने रास्ते में युवती से अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

लोहिया चौराहे पर पहुंचने के पहले उसकी हरकतें हद से पार हो गई तो युवती ने शोर मचाया, तो चौराहे पर चालक ने ऑटो रोक दी। पीड़िता सिपाही पर भड़क पड़ी। हंगामा होता देख आसपास के लोग जुट गए, इस दौरान थोड़ी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) 0507 पहुंची। सब कमांडर संदीप कुमार सिंह और चालक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने आरपीएफ सिपाही को हिरासत में लिया। प्नभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी के मुताबिक देर रात पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सिपाही को गिरफ्तार कर किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें