फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुलियों ने रेलमंत्री को भेजे पत्र, मांगी रोजगार व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हडताल के मौके पर कुलियों ने भी चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कुलियों ने रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की मांग की। इस बाबत रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी भेजे हैं। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के समन्वयक राम सुरेश यादव ने बताया कि पिछले बजट सत्र में विभिन्न सांसदों द्वारा रेलवे कुलियों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के प्रश्न को उठाया गया था। इनके जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे के कुलियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, विश्राम गृह, वदीं, रेलवे पास आदि सामाजिक सुरक्षा रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही है। यह भी कि 2008 की तरह रेलवे कुलियों को समायोजित करने के लिए जांच कराई जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। जबकि कुलियों को समायोजित करने के लिए रेल मंत्रालय कोई जांच करवा रहा है. इसकी पुष्टि नहीं हो रही। रेलवे कुलियों की सामाजिक सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। कुली माई एप. ठेके में ट्राली पथा और बैटरी रिक्शा संचालन जैसी कार्रवाइयों के कारण कुलियों के लिए रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में रेल मंत्री से मांग की कि आने वाले मानसून सत्र में कुलियों को रेलवे की नौकरी देने और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए गए सभी आदेशों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें