फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिचा को चांसलर, स्वराज को चक्रवर्ती पदक

Thu, 23 Nov 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि ने बृहस्पतिवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य पदक पाने वाले मेधावियों के नाम घोषित कर दिए। समारोह में विवि का सबसे प्रतिष्ठित चांसलर पदक एमए साइकोलॉजी की छात्रा रिचा सामंत को मिलेगा। वहीं (ज्ञानेंद्रनाथ) जीएन चक्रवर्ती पदक एलएलबी पांच वर्ष कोर्स के विद्यार्थी स्वराज शुक्ला को दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति पदक के लिए विवि की बेस्ट एनसीसी कैडेट और बीकॉम की छात्रा भाविनी बहुगुणा का चयन किया गया है। विवि का दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को प्रस्तावित है। इसमें करीब 53 हजार विद्यार्थिंयों को उपाधियां दी जाएंगी। समारोह को लेकर सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी इसके लिए औपचारिक सहमति नहीं दी है। दीक्षांत समारोह विवि के कला प्रांगण में होगा। इसमें पूर्व में विवि के छात्र रहे व इस समय नामचीन संस्थानों में सेवा दे रहे छात्र भी शामिल होंगे।

इन्हें मिलेंगे ये पदक

दीक्षांत समारोह में एमएससी के विद्यार्थी शिवी गौतम और श्रेयांश शुक्ला को चांसलर सिल्वर मेडल, बीएससी के अमित कुमार, एलएलबी के अरुण कुमार, एलएलबी की चित्रांगना कश्यप, बीकॉम की चेतना शुक्ला, बीए की जूली पटेल, बीवीए की माही गुप्ता, बीएसएसी की मान्या श्रीवास्तव, बीकॉम के प्रियांशु निगम, बीए की सिमरन कौर व बीएफए की स्वाति भारती को चांसलर रजत पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन




बनना है असिस्टेंट प्रोफेसर
विवि का सबसे अहम चांसलर पदक रिचा सामंत को दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना संजोया है। उन्हें शिक्षक बनने की प्रेरणा विवि के शिक्षकों से ही मिली। वह बताती हैं कि यह उनके लिए गर्व के पल होंगे कि उन्होंने जहां पढ़ाई की है, वहीं पढ़ाने का भी मौका मिले। रिचा ने नेशनल कॉलेज बीए और लविवि से पीजी की पढ़ाई की है। उनके पिता नरेंद्र सामंत स्पोर्ट्स आइटम की दुकान चलाते हैं और मां आनंदी सामंत गृहिणी हैं।
रिचा सामंत, चांसलर गोल्ड मेडल
-
सरकारी सेवा में हूं लेकिन पीसीएस अधिकारी बनने का ख्वाब

इसी वर्ष मेरा चयन एसएससी सीजीएल के जरिए जनगणना विभाग में हो गया है। लेकिन भविष्य में पीसीएस अधिकारी बनना है। मैं नेशनल कॉलेज से स्नातक और लविवि से परास्नातक में एमएससी की छात्रा रही हूं। पिता विजय कुमार कृषि विभाग में लिपिक हैं, मां शशिलता गृहिणी हैं। मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता को जाता है।

- शिवी गौतम, चांसलर सिल्वर मेडल

सरकारी सेवा में बनाना है कॅरिअर
मुझे सरकारी सेवा में करियर बनाना है। इसके लिए लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहा हूं। शिक्षा के क्षेत्र में मेरी विशेष रुचि है। मैंने स्नातक परास्नातक दोनों लविवि से किया है। पिता मनोज शुक्ल डिफेंस सेवा में हैं, मां गृहिणी हैं।

श्रेयांस शुक्ला, चांसलर सिल्वर मेडल
-


न्यायिक सेवा में जाने का सपना

पीसीएस-जे में चयनित होकर हर व्यक्ति को न्याय मिले, इसके लिए काम करना चाहता हूं। समाज में उत्कृष्ट सेवा के जीएन चक्रवर्ती पदक के लिए चयन होना गौरव के क्षण हैं। मैंने एनएसएस से तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए लोगों की मदद की है। साथ ही कोरोना की वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक किया। बेरोजगारों को भी रोजगार से जोड़ने का काम किया। पिता विष्णु शुक्ला शिक्षक हैं, मां राजश्री गृहिणी हैं।

स्वराज शुक्ला, जीएन चक्रवर्ती पदक



सेना में बनना है अधिकारी

सेना में अधिकारी बन देशसेवा करनी है। इसके लिए देश की और भी बेटियों को प्रेरित करूंगी। मुझे बेस्ट एनसीसी कैडेट के तौर पर कुलपति पदक मिलना मेरे लिए हर्ष की बात है। मैं सीडीएस की तैयारी कर रही हूं। हाल ही में मुझे विवि की ओर से एनसीसी कैडेट के तौर पर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रूस भेजा गया था। इसमें मैं उत्तर प्रदेश से अकेली थी। इसके लिए मुझे राज्यपाल ने सम्मानित भी किया था। पिता गिरीश चंद्र शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सरकारी कॉलेज में शिक्षक हैं।
विज्ञापन


- भाविनी बहुगुणा, कुलपति पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें