लखनऊ। राजधानी के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में 24 जनवरी को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस दौरान सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संतोष कुमार ने इस संबंध में सभी संस्थानों को आदेश जारी किया है।