फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने और भूजल बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घटते भूजल स्तर और अनियमित बारिश के मद्देनजर राजधानी के हरिहर नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मथुरा विहार स्थित एक मैरिज हॉल में वाटर हार्वेस्टिंग व जल संरक्षण पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश देवराज सिंह रहे। अध्यक्ष उग्रसेन शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण ही भविष्य में जल संकट से बचने का प्रभावी उपाय है। विशेषज्ञ इंजीनियर आरके सिंह ने वाटर हार्वेस्टिंग की तकनीक, लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय टंडन, अश्वनी राय, दिग्विजय तिवारी, सीएल वर्मा, पीएन सिंह, गोपाल सिंह और डीके त्रिपाठी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें