फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना जरूरी

विज्ञापन
आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हु
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने समाज को एकता, संस्कार और सद्भाव का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि समाज को संस्कारों के सूत्र में पिरोना आवश्यक है। इससे एक सशक्त, संगठित और आदर्श समाज का निर्माण संभव होता है। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कारों और परस्पर सहयोग में निहित है। प्रत्येक व्यक्ति के संस्कारों के संवर्धन से आने वाली पीढ़ियां धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहेंगी। आनंदमय वर्षायोग समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि रविवार को कलश स्थापना महोत्सव होगा। यह कार्यक्रम कानपुर रोड स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें