कैंडल मार्च निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
काकोरी। आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की काकोरी नगर पंचायत में करीब तीन किमी तक पदयात्रा कर लोगों को जागरूक किया गया। कैंडल मार्च की शुरुआत दुर्गागंज काकोरी चौराहे से हुई। कार्यक्रम से पूर्व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद ने अपने विचार रखे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रावत, जिला सचिव सरोज रावत, पप्पू नेता, महेश कन्नौजिया समेत 100 से अधिक लोग शामिल रहे।