फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम खुला

Thu, 15 Feb 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस भर्ती व प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती को लेकर जिले में 17 और 18 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। दो पालियों में कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी की जा रही है। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 15408 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कंट्रोल में नोडल के साथ ही अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी दोनों पालियों के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए 14 फरवरी से 18 फरवरी तक के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 9532647079 है। प्रथम पाली में संजय यादव, चकबंदी लेखपाल उपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार यादव को तैनात किया गया है। प्रथम पाली के लिए नलकूप खंड की सहायक अभियंता विदुषी शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। द्वितीय पाली के लिए रजनीश कुमार, चकबंदी लेखपाल नंद कुमार, मुकेश कुमार यादव को तैनात किया गया है। दूसरी पाली में समाज कल्याण सुपरवाइजर हरिपाल सिंह को नोडल बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में एक रजिस्टर रखा गया है। कर्मचारियों को आने वाली सूचनाओं को रिजस्टर में अंकित करने के बाद उनका निराकरण करवाना होगा। प्रथम पाली व द्वितीय पाली परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित व अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या का विवरण कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए तैयारी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें