लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को दो दिवसीय छात्रावास दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, वैदिक एवं लौकिक मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति व ज्ञान से समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर विशेष बल दिया। निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या, खेलकूद, काव्य-पाठ, नाटक व संगीत के कार्यक्रम हुए।