लखनऊ। गाजीपुर स्थित संजय गांधी पुरम निवासी अमित उपाध्याय (44) की बुधवार रात करीब 11:30 बजे संदिग्ध हालात में दो मंजिला मकान से नीचे गिर कर मौत हो गई। वह उद्यान विभाग में ठेकेदारी के साथ निर्माण सामग्री की सप्लाई का काम करते थे। उनके भाई अजय ने बताया कि अमित का पत्नी पल्लवी से तलाक का केस चल रहा था। भाभी भतीजे को लेकर मायके विकास नगर में रहकर गोमती नगर के एक स्कूल में पढ़ा रही है। इस कारण भाई मानसिक रूप से प्रताड़ित थे। आशंका है कि कूद कर जान दी है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक कोई शिकायत नहीं मिली है। (संवाद)