फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट से मौत, हंगामा

Thu, 27 Apr 2023 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कलंदरखेड़ा के पास पोल पर चढ़े संविदाकर्मी गौरव की करंट से मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने जिंदा होने की बात कहकर हंगामा किया और सीएचसी से अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दौलतखेड़ा के गौरव को शट डाउन होने की बात कहकर मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ा दिया गया। अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
गौरव नादरगंज सब स्टेशन में संविदा पर तैनात था। वह दो दिन के अवकाश पर आया था। बुधवार दोपहर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कलंदरखेड़ा कनकहा के पास बिजली लाइन ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

वह वहां पहुंचा तो शटडाउन होने की बात कही गई। इसके बाद गौरव को पोल पर चढ़ा दिया गया। तार छूते ही गौरव को 11 हजार वोल्ट का तेज झटका लगा। उसका हाथ झुलस गया और वह सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीओ सहेंद्र के मुताबिक, कर्मचारी लाइन ठीक करने के लिए किसके कहने पर व क्यों खंभे पर चढ़ा। लाइन में खराबी थी तो किसी ने शिकायत की या नहीं। इन बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी।

डाॅक्टरों व पुलिस से भिड़े, स्ट्रेचर से पैदल दूसरे अस्पताल ले गए
परिजन जब गौरव को जिंदा बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने लगे तो सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने स्ट्रेचर समेत शव को खींच लिया। इससे नाराज गौरव के परिजन हंगामा करने लगे और डाॅक्टरों व पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद परिजन गौरव को स्ट्रेचर से पैदल सीएचसी से एक किलोमीटर दूर दूसरे अस्पताल ले गए, जहां मौत की पुषि्ट के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप लगाया कि मांग के बावजूद सीएचसी अधीक्षक ने एंबुलेंस नही उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें