फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज के चार परिचालकों की संविदा समाप्त

Fri, 03 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रोडवेज के चार संविदा परिचालकों की बृहस्पतिवार को सेवा समाप्त कर दी गई। उन पर बिना सूचना के गैरहाजिर और नोटिस का जवाब नहीं देने का आरोप है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने संविदा परिचालकों की जमा जमानत राशि को जब्त करने का आदेश दिया है।रायबरेली डिपो पर संविदा पर तैनात परिचालक गौतम कुमार 16 अक्तूबर से बिना सूचना लापता हैं। अनिल कुमार वर्मा एक अगस्त से, संदीप कुमार द्विवेदी एक सितंबर और अजय कुमार 10 अक्तूबर से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे हैं। इन सभी को एआरएम ने नोटिस देकर जवाब मांगा। उनका जवाब नहीं मिलने पर एआरएम ने चारों परिचालकों की संविदा को समाप्त कर दिया है। एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि चार परिचालकों की संविदा को समाप्त किया गया है। जवाब न आने पर 10 और परिचालकों की संविदा को समाप्त कर दिया जाएगा। परिचालकों के बिना सूचना के गैरहाजिर रहने डिपो को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें