फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में ड्यूटी करने वाले बस चालक की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई डिपो में नशे में ड्यूटी करने वाले बस ड्राइवर की संविदा समाप्त कर दी गई है। परिवहन निगम प्रशासन ने मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शनिवार को यह निर्णय लिया। एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि बस (यूपी 78 एलएन 7576) 12 सितंबर की रात नौ बजे हरदोई से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। इसका चालक वीरेश नशे की हालत में था। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उसने अभद्रता की। मामले को संज्ञान में लेते हुए उसकी संविदा को समाप्त कर दिया गया है। एमडी ने बताया कि वीरेश की सिक्योरिटी की रकम को भी जब्त कर लिया गया है। वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार पांडेय के भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के संबंध में निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें