फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेका निरस्त, फिर भी वाहन चालकों से अवैध वसूली, सात पर एफआईआर

Thu, 08 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में वाहन स्टैंडों का ठेका निरस्त होने के बाद भी वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। ठेकेदारों के गुर्गे चालकों पर वसूली का दबाव बना रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद सात लोगों पर अवैध वसूली करने का केस दर्ज कराया गया है। अवैध वसूली की तीन एफआईआर सदर कोतवाली, जबकि दो एफआईआर मिल एरिया थाने में दर्ज कराई गई हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका ने छह स्टैंडों का ठेका निरस्त कर दिया गया है। नए वाहन स्टैंड के ठेके को लेकर प्रक्रिया चल रही है। बावजूद ठेकेदार के कुछ लोग चालकों से वसूली कर रहे थे। पैसा न देने पर वाहन का चालान करने की धमकी दे रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद यातायात प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। टीएसआई अशोक कुमार ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा निवासी रिजवान, कुउसर बाजार लालूपुर निवासी दुर्गेश दीक्षित, टीएसआई भरतराज ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अमन सिंह का पुरवा निवासी अशोक कुमार, अमन सिंह का पुरवा निवासी कप्तान सिंह के खिलाफ मिल एरिया थाने में वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का केस दर्ज कराया है। टीएसआई शील कुमार पांडेय ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर निवासी नरेंद्र माथन, टीएसआई प्रमोद कुमार गुप्ता ने सलोन निवासी अरशद हुसैन, नयागंज सलोन कस्बा निवासी अंसार के सिविल लाइंस चौराहा के खिलाफ वाहन चालकों से अवैध वसूली करने की एफआईआर दर्ज कराई है। यह लोग सिविल लाइंस, रतापुर रोड समेत अन्य स्थानों पर टेंपो, मैजिक समेत अन्य वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे।
नगर पालिका नए सिरे से वाहन स्टैंड का ठेके की प्रक्रिया करा रही है। ठेका पाने के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 जून तक वाहन स्टैंड का ठेका प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इस काम में नगर पालिका के अफसरों और कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें