फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन, बेतवा व यमुना नदियों पर पुलों का निर्माण जल्द शुरू करें : अवस्थी

Sat, 19 Sep 2020 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मार्ग में पड़ने वाली केन, बेतवा व यमुना नदियों पर बनने वाले पुलों का निर्माण जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। वह इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने भी जाएंगे। एक्सप्रेस-वे का 16 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है।  अवस्थी शनिवार को लोकभवन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि व सभी पीआईयू के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
विज्ञापन


अवस्थी ने अधिकारियों से कहा कि वे एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज वे और सर्विस रोड पर आने वाली समस्याओं का तेजी से निराकरण कराएं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से कराएं। स्ट्रक्चर्स के निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाएं। अवस्थी ने टयूबवेल व इलेक्ट्रिक लाइन आदि भी हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे से जुड़े सभी जिलों के डीएम से बात कर एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को तेज कराने के निर्देश दिए। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट में भरतकूप के पास से शुरू होगा। यह बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 91 (इटावा-बेवर मार्ग) से लगभग 16 किमी. पहले कुदरैल गांव के पास समाप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें