फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इसी माह शुरू होगा सई नदी पर पुल का निर्माण

Fri, 03 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज हाईवे पर पड़ने वाली सई नदी पर इसी माह से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल के साथ एक तरफ मामा चौराहा तो दूसरी तरफ मुंशीगंज बाईपास को फोरलेन किया जाएगा। सई नदी पर पुल बन जाने से करीब पांच लाख मुसाफिरों को सहूलियत होगी। इस दायरे में आने वाले 150 पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर काफी वाहनों का आवागमन होता है। हाईवे को फोरलेन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 618 करोड़ रुपये की लागत से जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले के आलापुर में बाईपास और सई नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण होना है। सभी बाईपास का निर्माण चल रहा है। सई नदी पर इसी महीने पुल का निर्माण शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए गुरुवार से पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो गया है।

पुराने पुल से होता रहेगा आवागमन
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी पर बना पुल करीब 65 साल पुराना है। पुल के सकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। यह पुल तोड़ा नहीं जाएगा, इसी के बगल में फोरलेन दूसरा पुल बनाया जाएगा। जब तक दूसरा पुल बनेगा, तब तक पुराने पुल से ही आवागमन होगा।
विज्ञापन


810 मीटर होगी पुल व एप्रोच की लंबाई
सई नदी पर इसी महीने से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। दोनों तरफ एप्रोच बनेंगे। पुल निर्माण के दायरे में 150 पेड़ आ रहे हैं। इन्हें कटवाया जा रहा है। पुल और एप्रोच की लंबाई 810 मीटर होगी।
विज्ञापन

मनीष मिश्रा, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें