फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक करने वाले आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ, बाकी आरोपियों को भेजे गए नोटिस

Tue, 23 Jul 2024 05:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Constable Recruitment Exam: ईडी ने पिछले माह सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा समेत तीन आरोपियों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गहन पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह मेरठ जेल में ईडी के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने राजीव नयन मिश्रा के साथ रवि अत्री और दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही विक्रम पहल से सवाल किए और उनके बयान दर्ज किए। वहीं बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल समेत बाकी आरोपियों को ईडी ने समन भेजकर अगले हफ्ते तलब किया है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने पिछले माह सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद अदालत की अनुमति लेकर आरोपियों से पूछताछ की गई है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक राजीव नयन उप्र लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ परीक्षा का भी मुख्य आरोपी है, उससे इस परीक्षा के बारे में भी सवाल किए गए हैं। ईडी के अधिकारी जल्द ही आरओ/एआरओ परीक्षा के अन्य आरोपियों को भी सम्मन भेजने की तैयारी में हैं।

प्रदेश पुलिस में 60,244 नागरिक पुलिस के सिपाहियों की सीधी भर्ती की परीक्षा विगत 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसका पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त हो गई थी। एसटीएफ की जांच में सामने आया था कि राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री आदि ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से अहमदाबाद स्थित वेयरहाउस से पेपर के बॉक्स खोलकर फोटो ली थी, जिसके बाद उसे मध्य प्रदेश के रीवा और हरियाणा के मानेसर स्थित रिसार्ट्स में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया था। एसटीएफ ने इस मामले में बीते दिनों 18 आरोपियों के खिलाफ अदालत में 900 पन्ने का आरोप पत्र भी दाखिल किया था। मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में 6 मार्च को दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


एल्विश यादव से आज होगी पूछताछ
वहीं दूसरी ओर कोबरा कांड में मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव से ईडी के अधिकारी मंगलवार को पूछताछ करेंगे। ईडी ने उसे बीती 8 जुलाई को तलब किया था, हालांकि विदेश में होने की वजह से उसने मोहलत मांग ली थी। इसके बाद उसे 23 जुलाई को पेश होने को कहा गया था। बता दें कि इससे पहले ईडी के अधिकारी एल्विश के करीबी मशहूर गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया समेत तीन लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। एल्विश के खिलाफ पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स के पदाधिकारियों ने सांपों की तस्करी करने का आरोप लगाते हुए नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच ईडी भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें