फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राहुल गांधी की सजा पर रोक से झूम उठे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/लालगंज/डीह/सलोन/महराजगंज। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर कांग्रेसी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन और केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय समेत जिलेभर में कई जगह मिठाई बांट कर खुशी जताई गई। हर जगह कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र और सत्य की जीत बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में धीरज श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, रामजी शुक्ला, कमल सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी असत्य के सामने झुकने वाले नहीं हैं। डीपी यादव, शैलेंद्र तिवारी, मो. उस्मान, शिवप्रताप मिश्र, गोपाल वर्मा आदि ने भी खुशी जताई। सुनील कुमार, विजय पटेल, विश्वनाथ त्रिवेदी, मोहित सिंह, घनश्याम शुक्ला, आरके सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। लालगंज में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। महेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और सत्य की जीत है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता। विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सतीश पासी, कामता प्रसाद गौड़, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, राकेश सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
डीह ब्लॉक में कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार करते हुए स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। एक-दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर किरन देवी, यदुवेंद्र तिवारी, शिवदर्शन पासी, कांति त्रिपाठी, आरिफ, योगेंद्र मिश्रा, दुर्गेंद्र प्रताप, राजीव त्रिपाठी, अजय आदि मौजूद रहे। सलोन में तहसील चौराहे पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी। दिग्विजय सिंह, रिजवान अहमद, निजाम अंसारी, धर्मेंद्र तिवारी, मोबीन चंदन, निजाम अंसारी, प्रेम प्रकाश पांडेय, आदिल, अशोक पांडेय, लालजी पासी, शहबाज आदि उपस्थित रहे। महराजगंज में सुशील पासी एवं विचित्र चौधरी ने मिठाई बांटी। कृपाशंकर शर्मा, भरत मिश्रा, इरशाद आलम, प्रिंसू वैश्य, बालाप्रसाद मौर्य, संदीप मौर्य, अंकुर जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें