कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
लखनऊ। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बनारस में मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मणिकर्णिका घाट को पुराने स्वरूप में वापस लाने, अहिल्याबाई होल्कर की स्थापना और घाटों के सुंदरीकरण का काम काशी के धर्माचार्यों और काशीवासियों से बातचीत कर पुराने स्वरूप में करने, ध्वस्तीकरण में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, इशरत अली, अभिमन्यु विश्वकर्मा, नकी रजा, अजय वर्मा, शिव बहादुर सिंह, इम्तियाज खान आदि मौजूद रहे।