कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर
लखनऊ। शब-ए-बरात पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित हज़रत कवाबमुद्दीन अब्बासी उर्फ हाजी-उल-हरमन रहमतुल्लाह एवं मखदूम शाह मीना शाह अली की दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अमन-चौन एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। कांग्रेस प्रदेश ने कहा कि शब-ए-बारात आत्मचिंतन, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला त्योहार है।