फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार जंगलराज का दूसरा नाम, यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 28 Jun 2020 03:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। योगी सरकार अब जंगलराज का दूसरा नाम हो गई है।

विज्ञापन


बलिया से लेकर बुलंदशहर, देवरिया से लेकर दादरी और चित्रकूट से कानपुर तक हत्या, हिंसा व दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। सर्वाधिक दलित और पिछड़े वर्ग के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। मैनपुरी में प्रजापति समाज के तीन लोगों को जलाकर मार दिया गया। अभी तक अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लल्लू ने कहा कि एनसीआरबी और मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार योगी सरकार में अपराध के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। हर दो घंटे में दुष्कर्म का एक केस दर्ज होता है। महिला अपराध को नियंत्रण करने के लिए कोई कार्ययोजना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल ने बताया कि मैनपुरी की घटना पर कांग्रेस की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें