कांग्रेस की यूथ विंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया तो लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इन नेताओं को सीधे ईको गार्डन ले जाया गया। गिरफ्तार किए जाने वालों में पूर्व एमएलसी नसीब पठान, मनीश चौधरी समेत सभी प्रमुख नेता शामिल थे। हालांकि देर शाम इन्हें रिहा कर दिया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि योगी सरकार कोई भी परीक्षा ठीक से संपन्न नहीं करा पा रही है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। योगी और मोदी सरकार की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को चौपट करके रख दिया है। अर्थशास्त्रियों से उलट सिर्फ हवा-हवाई बयानबाजी से काम चलाया जा रहा है।