फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वोट पड़े कांग्रेस ने अमेठी से मानी हार : स्मृति

Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। अमेठी सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने शनिवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना यह संकेत है कि चुनाव से पहले बिना वोट पड़े ही कांग्रेस पार्टी ने अमेठी में हार मान ली है। जब सेनापति ही चला गया तो बाकी सिपाही कैसे लड़ेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी क्षेत्र में कहा कि राहुल गांधी अमेठी की जनता से डर गए हैं। उन्हें मालूम है कि उन्होंने अमेठी के लोगों के साथ सांसद रहते हुए न्याय नहीं किया। इसलिए रायबरेली भाग गए। वहां से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। अमेठी में कांग्रेस ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसे कोई नहीं जानता है। कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने रामलला के मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया था।
राहुल डरकर भागे रायबरेली : प्रियंका रावत
नसीराबाद (रायबरेली)। भाजपा प्रदेश की महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी से डरकर रायबरेली भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब परिवार का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। इस मौके पर विधायक अशोक कुमार, रश्मि सिंह, रीता वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


राहुल गांधी झूठ का दे रहे मुंहतोड़ जवाब : केएल शर्मा
सलोन (रायबरेली)। अमेठी लोकसभा से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी केएल शर्मा शनिवार को सलोन पहुंचे। नगर के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा विपक्षी राहुल गांधी को मैदान से भागने का राग अलाप रहे है। जबकि राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जो डटकर विरोधी खेमे के हर एक झूठ का सच्चाई से मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद सिंह, इरफान उर्फ डब्बू, दिग्विजय सिंह, दीपक सिंह, कल्याण गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें