फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैगंबर और अहलेबैत ने दुनिया को दिया अमन का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन गया है, जहां पर लगातार शिया समुदाय को आतंकी संगठन निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब व उनके अहलेबैत (परिवार वाले) ने दुनिया को अमन और इंसानियत का पैगाम दिया है। अहलेबैत कॉन्फ्रेंस के जरिये उलमा इंसानियत और अमन के पैगाम को आम करेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड की ओर से नक्खास स्थित शिया डिग्री कॉलेज में पत्रकारों से बात करते हुए यासूब अब्बास ने फीफा वर्ल्ड कप में डॉ. जाकिर नाइक को बुलाने पर कतर की निंदा की। हुसैनी फंड के सचिव मेहंदी हसन ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:30 बजे नक्खास स्थित शिया कॉलेज में अहलेबैत कान्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसका मकसद सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना और आतंकवाद का विरोध करना है। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, सऊदी अरब के बाद पाकिस्तान के लाहौर से चरमपंथ फैलाया जा रहा है। मौलाना एजाज अतहर ने केंद्र सरकार से जन्नतुल बकी के दोबारा निर्माण के लिए सऊदी अरब सरकार पर दबाव बनाने की मांग की। मौलाना जाफर अब्बास ने आतंकवाद पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें