सरोजनीनगर। बंथरा के भदोई गांव निवासी हलवाई राजेश मौर्य (49) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। उनकी खुदकुशी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि राजेश शनिवार रात खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने गए थे। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी पिंकी उन्हें जगाने पहुंची। उन्होंने कमरा अंदर से बंद पाया। खिड़की से झांकने पर राजेश पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और शव को नीचे उतारा। कमरे की छानबीन में कुछ नहीं मिला। घरवालों ने बताया कि राजेश शराब पीने के आदी थे।