लखनऊ। अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की बेगमात रायल फैमिली ऑफ अवध ने कड़ी निंदा की है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंसेस फरहाना मालिकी की अगुवाई में सरफराजगंज स्थित नवाब हाउस प्रार्थना सभा कर सैफ के स्वास्थ्य लाभ की दुआ की गई। सायरा बेगम, शमा परवीन, फरजाना आब्दी, रेशमा बेगम, प्रिंस रिजवान, नवाब मलिकी, अफसर, इरफान खान, एजाज नवाब, कामरान मलिकी मौजूद रहे।