फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेन्ट सिस्टम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेन्ट सिस्टम की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। इसमें लगेज बुक करने के बाद ट्रेन में उसे चढ़ाने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी। लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी व लोकेशन ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


इस सिस्टम में कम्प्यूटर से लगेज का वजन लेने के बाद 10 अंकों का प्रोग्रेसिव रिफरेंस रिकॉर्ड (पीआरआर) जेनरेट होता है। इसमें लगेज का वजन, बुकिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, सामग्री का विवरण, बुकिंग की तिथि, समय व गाड़ी की संख्या इत्यादि होती है। पार्सल बुकिंग से संबंधी जानकारी http://parcel.indianrail.gov.in से ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें