बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को देशभक्ति गीत
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विवेकानंद
हाउस की टीम ने बाजी मारी। वहीं, शंकराचार्य हाउस की टीम दूसरे और
लक्ष्मीबाई हाउस की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उधर, सीनियर वर्ग में
लक्ष्मीबाई हाउस को प्रथम पुरस्कार दिया गया। मीराबाई हाउस की टीम दूसरे और
विवेकानंद हाउस की टीम तीसरे स्थान पर रही।