अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यूपी 112 परियोजना के दूसरे चरण के लिए सभी जरूरी कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फरवरी अंत तक इस संबंध में परियोजना रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। वे मंगलवार को दूसरे चरण की परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में यूपी 112 व प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के लिंक करने के काम में अब तक की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान उन्होंने यूपी 112 को कनेक्टिविटी का कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यूपी 112 परियोजना को और अधिक जनोपयोगी बनाने के साथ इसके संसाधनों में बढ़ोतरी की गई है।