लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, कार्यों में देरी न हो। गुणवत्ता में कोई कमी रहे। मंडलायुक्त ने कहा, जो नोडल अफसर हैं वह कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करें।
अफसरों ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे 10 सिविल कार्यों में से आठ पूरे हो गए हैं। बाकी दो भी लगभग 90 फीसदी तक हो गए हैं। दित्यांग पार्क का काम 25 फीसदी हो चुका है। अमीरुद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी के सुंदरीकरण व डिजिटलाइजेशन काम लगभग पूरा हो चुका है। भातखंडे संगीत विवि का काम 95 फीसदी तक हो चुका है। मंडलायुक्त ने कहा, जिन प्रोजेक्ट में कार्य धीमा है, उसे तेज करें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।