लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए आवास विकास परिषद के वृंदावन कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। परिषद के संपत्ति अधिकारी आनंद गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के दस्तावेजों में, आधार कार्ड के नाम में या किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि जो दस्तावेजों में थी, उनमें सुधार किया गया। इस मौके पर आवास विकास के अधिकारी मुकेश पाल, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, रामचंद्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।