फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानस हॉस्पिटल पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना दिवस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मानस अस्पताल में मरीज का पैर काटने और दो लाख रुपये वसूलने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित के भाई ने शनिवार को थाना दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अस्पताल पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र भी दिया। भाई का ये आरोप भी है कि डीएम के आदेश बाद भी जांच कमेटी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले में लीपापोती की जा रही है। नगराम के गढ़ी गांव के सुंदरलाल ने बताया कि उनके भाई रामफेर 21 जून को हादसे में जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मोहनलालगंज के मानस अस्पताल में भर्ती कराया था। डाॅक्टर ने इलाज के लिए दो लाख रुपये ले लिए और दो बार ऑपरेशन कर पैर काट दिए। फिर संक्रमण बढ़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, वहां जांघ तक पैर काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें