फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा को तहरीर दी है। राजेंद्र सिंह बग्गा के मुताबिक, प्रधानमंत्री के कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे सिख समुदाय में आक्रोश है। डीसीपी सोमेन वर्मा ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें