फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माध्यमिक स्कूलों में 18 अगस्त तक होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 15 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में 18 अगस्त तक होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संस्थापक अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिवस पर शहर के सभी माध्यमिक स्कूल 18 अगस्त तक भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाएंगे। इसके तहत विद्यालयों में निबंध, भाषण, पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सभी बोर्ड के विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सभी आयोजन मुख्यालय की वेबसाइट http://indiasapceweek.org पर अपलोड किए जाएंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप सिंह ने लखनऊ समेत मण्डल के सभी जिलों के डीआईओएस को भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें