विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं।
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम हुए। कुलपति अजय तनेजा, फार्मेसी संकाय की निदेशक शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर, क्विज, रील्स और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. हेमंत सिंह, राशि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।