प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित
लखनऊ। जकात एंड चैरिटेबल फाउंडेशन के मॉडल कम्युनिटी सेंटरों में कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली बच्चियों और महिलाओं को शनिवार को इरम कॉन्वेंट कॉलेज में प्रमाणपत्र मिले। सिलाई और मेहंदी जैसे हुनर सीखकर ये महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। डॉ. आफरीन उस्मान ने बताया कि शहर में संचालित पांच मॉडल कम्युनिटी सेंटर से अब तक 600 से अधिक बच्चियां और महिलाएं प्रशिक्षण ले चुकी हैं। मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में फातिमा शाहिद, रोशनी और गुलफिशां इदरीस ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। सिलाई में सारा ताज, कायनात बशीर और नादिया जैदी ने भी यही स्थान हासिल किए। फाउंडेशन के सचिव मौलाना जुबैर मलिक फलाही और डॉ. उज्मा मुबश्शिर ने भी बच्चियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित