लखनऊ। गोरखपुर के रामगढ़ भरवलिया निवासी सूरज सिंह विभूतीखंड स्थित लखन टॉवर में नेसेसा टेक्नोलॉजी कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनके मुताबिक कंपनी में नरही निवासी आदर्श तिवारी मैनेजर सेल्स और लोदही का पुरवा निवासी हसन आफिस बॉय के पद पर कार्यरत था। उनका आरोप है कि दोनों ने मिलकर कंपनी के 14 लाख रुपयों का गबन कर लिया। कंपनी का काफी सामान भी चोरी करके बेच दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।