फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर के स्थापना दिवस पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
मंदिर के स्थापना दिवस पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज स्थित अयोध्या धाम मार्ग पर स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कमेटी अध्यक्ष व भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम दरबार और द्वादश ज्योतिर्लिंग की आरती के साथ की। गायक राकेश लक्खा ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री राम शंकर जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अनुराग साहू, अलिकेश कसेरा, आशीष प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार वर्मा, राजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मंदिर के स्थापना दिवस पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें