राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता डे को किया गया सम्मानित
लखनऊ। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जूडोका अस्मिता डे को यूपी जूडो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। हजरतगंज में आयोजित समारोह में इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन (आईबीपीजेए) के फाउंडर चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी, यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया और महासचिव मुनव्वर अंजार अली सिद्दीकी ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में अस्मिता ने लखनऊ के जूडोकाओं को बेल्ट भी प्रदान की। इस मौके पर आईबीपीजेए के उपाध्यक्ष विश्वास स्वरूप, प्रकाश चंद्रा, जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष आयशा मुनव्वर, ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी अकरम शाह, पैरालंपिक पदक विजेता कपिल परमार समेत कई खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता डे को किया गया सम्मानित