फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद कर ली खुदकुशी

Mon, 21 Oct 2024 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में रविवार रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगा लिया। बंगला बाजार स्थित मुराइनखेड़ा में रहकर अमित कुमार शर्मा मजदूरी करते थे। उनके बड़े भाई संजय के मुताबिक रविवार रात अमित नशे की हालत में घर पहुंचे। तभी किसी बात को लेकर पत्नी नेहा से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चले गए। सुबह जब परिजन उठे तो अमित कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटके मिले। परिवार में बेटा अर्णव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें