फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉल्विन और सेंट पॉल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में कॉल्विन कॉलेज और सेंट पॉल ने जीत दर्ज की। कॉल्विन ने ऑलिव स्कूल को 5-0 और सेंट पॉल स्कूल ने सीएमएस महानगर को 2-1 से हराया। लामार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में कॉल्विन कॉलेज का सामना ऑलिव स्कूल से हुआ। एकतरफा रहे मुकाबले में कॉल्विन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबदबा बनाया। दूसरी ओर ऑलिव स्कूल के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे को संघर्ष करते दिखे और मुकाबला गंवा बैठे। विजेता टीम केे नायक रहे हुफैजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि रिशांत दो गोल करने में सफल रहे। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में सीएमएस महानगर की भिड़ंत सेंट पॉल स्कूल से हुई। रोमांचक मुकाबले में सेंट पॉल ने 2-1 से जीत दर्ज की। विजेता टीम से राम त्रिपाठी ने खेल के 13वें और 28वें मिनट में गोल दागे। सीएमएस महानगर से अयान एक गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें